feat0

Another Post with Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat2

A Post With Everything In It

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat.

Read More
feat3

Quotes Time!

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Curabitur quam augue, vehicula quis, tincidunt vel, varius vitae, nulla. Sed convallis orci. Duis libero orci, pretium a, convallis quis, pellentesque a, dolor. Curabitur vitae nisi non dolor vestibulum consequat. Proin vestibulum. Ut ligula. Nullam sed dolor id odio volutpat pulvinar. Integer a leo. In et eros

Read More
feat4

Another Text-Only Post

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Sed eleifend urna eu sapien. Quisque posuere nunc eu massa. Praesent bibendum lorem non leo. Morbi volutpat, urna eu fermentum rutrum, ligula lacus interdum mauris, ac pulvinar libero pede a enim. Etiam commodo malesuada ante. Donec nec ligula. Curabitur mollis semper diam.

Read More
feat5

A Simple Post with Text

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Ambala(posted By Arun Singla)
सोमवार का दिन ट्रेन से होने वाली दुर्घटनाओं के नाम रहा। इन हादसों में जहां एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई, वहीं शहर फाटक के पास रिक्शा चालक ट्रेन से कटकर मर गया। एक अन्य स्थान पर रेलवे लाइन क्रास कर रहा मोटर साइकिल सवार आती ट्रेन को देखकर वाहन पटड़ी पर छोड़कर भाग निकला, जिससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। दिल्ली से फगवाड़ा जा रही रेलगाड़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान दिल्ली निवासी रोहित पुत्र सुरेद्र के रूप में हुई। लगभग 18 साल का रोहित फगवाड़ा में बी-टेक की पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियों के पश्चात वह शान-ए-पंजाब पंजाब से फगवाड़ा कालेज के लिए जा रहा था कि माइल स्टोन नंबर 269-24 के पास हादसे का शिकार हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों को सौंप दिया है।
एक अन्य दुर्घटना सोमवार दोपहर को शहर स्टेशन के फाटक के पास हुई, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त जगत राम निवासी पचपडुवा थाना हजूरपुर जिला बहराइच उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक की शिनाख्त उसके बड़े भाई रामचंद ने की जो स्वयं अंबाला शहर में रह रहा है। जीआरपी के अनुसार घटना के समय फाटक बंद था और जगत राम अपने रिक्शे को बंद फाटक के नीचे से निकाल कर दूसरी ओर जा रहा था कि अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल भेज दिया। एक अन्य हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। घटना जेल लैंड के पास की है। पुलिस के अनुसार एक युवक मोटर साइकिल को रेल पटरी के ऊपर से क्रास करके दूसरी ओर जा रहा था कि रेल लाइन पर चंडीगढ़ जाने वाली शताब्दी आ पहुंची। उसे बिल्कुल नजदीक आया देख युवक ने अपनी मोटर साइकिल पटरी पर ही छोड़ दी और स्वयं वहां से हट गया जिससे शताब्दी ने मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ा दिए। दुर्घटना के बाद लगभग सात मिनट तक शताब्दी दुर्घटना स्थल से थोड़ी आगे जाकर खड़ी रही। मोटर साइकिल की आरसी के अनुसार मोटर साइकिल का नंबर एचआर01एक्स-0226 है। यह सद्दोपुर की गुरजीत कौर पत्‍‌नी स्व. रंजीत सिंह के नाम पर पंजीकृत है। मामले की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस को दे दी गई है जो मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Currently have 0 comments:

Leave a Reply